वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का किया गया विधिवत उद्घाटन

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १५ अगस्त
वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा (IPS) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), संजीव कुमार महिसौर के थानाध्यक्ष चांदनी सावरिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मिश्रा नें कहा की नया थाना भवन पूरी तरह से आधुनिक और सुसज्जित है। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने के लिए एक शानदार और बेहतर कार्य-परिसर (Workplace) मिलेगा। नए भवन के शुरू होने से आम जनता को पुलिस से जुड़ी सेवाएं और मदद अधिक आसानी व प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा की वैशाली पुलिस आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और उनके विश्वास को सबसे ऊपर रखते हुए मजबूत आधारभूत संरचना (Infrastructure) तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।






