बिहारराज्यलोकल न्यूज़

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें किया नमन

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, १५ नवम्बर

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पटना के क्रांति मार्ग पर आयोजित एक राजकीय समारोह में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा राज्य के कई अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह कार्यक्रम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य  में मनाया गया। यह राजकीय समारोह पटना में सिंचाई भवन के निकट स्थित 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस दिन को देश भर में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button