बिहारराज्यलोकल न्यूज़

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और उनकी धर्मपत्नी सबीहा हसनैन ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, १६ नवम्बर

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और उनकी धर्मपत्नी सबीहा हसनैन ने पटना स्थित बिहार लोक भवन परिसर के तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा के दौरान राज्यपाल दंपत्ति ने समस्त बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्रार्थना की। मार्च 2026 में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला छठ महापर्व है। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के समापन के अवसर पर उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही उन्होंने बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इससे एक दिन पहले (15 नवंबर 2026) राज्यपाल ने वॉटर मेट्रो शिप के माध्यम से पटना में गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी थीं, तथा खरना के दिन भी वे विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button