सक्रिय पुलिसिंग के तहत जजुआर ओपी क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ नवम्बर
जिले में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जजुआर ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सक्रिय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि वाहन चोरी के अन्य मामलों और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-02, मुजफ्फरपुर, मनोज कुमार सिंह नें बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन वाहन चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जजुआर ओपी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं का उद्भेदन किया जा सके। विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




