बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर केन्द्रीय कारा में आस्था और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, बंदियों ने दिया संध्या अर्घ्य

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १५ नवम्बर

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संध्या अर्घ्य का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार गौरव के मार्गदर्शन एवं कारा अधीक्षक युसूफ रिजवान की देखरेख में जिला और कारा प्रशासन द्वारा इस वर्ष छठ व्रतियों के लिए विशेष रूप से भव्य, स्वच्छ और आकर्षक व्यवस्था की गई। कारा परिसर के भीतर बने घाटों की आकर्षक सजावट की गई तथा व्रतियों के लिए पूजन सामग्री, नए वस्त्र और प्रसाद की समुचित व्यवस्था प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई। इस आयोजन में अधीक्षक (Jail Superintendent)  के साथ सहायक अधीक्षक (Assistant Superintendents) नीरज कुमार पांडेय, पंकज कुमार चौधरी, प्रियंका एवं संजीव कुमार सहित कारा के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भी सराहनीय योगदान रहा, जिससे संपूर्ण कारा परिसर भक्तिमय बना रहा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संध्या अर्घ्य का आयोजन किया गया। कारा परिसर के भीतर निर्मित अस्थायी छठ घाट पर व्रती बंदियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा स्वच्छता, सुरक्षा और पूजन सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा परिसर छठ के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। अधीक्षक (Jail Superintendent) नें बताया की इस वर्ष जेल के कुल 98 बंदी (51 महिलाएं और 47 पुरुष) छठ व्रत कर रहे हैं। इन व्रतियों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष बंदी भी शामिल हैं, जो साम्प्रदायिक सद्भाव की एक अनोखी मिसाल है। जिला प्रशासन और जेल प्रशासन द्वारा जेल परिसर के पोखर घाट को कृत्रिम लाइट, रंग-बिरंगे झालरों तथा मधुबनी व मिथिला पेंटिंग से भव्य रूप से सजाया गया था। प्रशासन की ओर से व्रतियों को साड़ी, धोती, सूप, डाला, फल, पकवान और अन्य पूजन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों को बजाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पाँच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button