बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित लल्लू खान के पोखर से बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, सराय (वैशाली), बिहार, १४ नवम्बर

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में एक लापता युवक टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार का शव मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित लल्लू खान के पोखर से बरामद किया गया है। युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को पोखर में फेंक दिए जाने की आशंका है। पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखे भी बरामद हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक निवासी स्व. कुशेश्वर राय के पुत्र विवेक कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। बीते 9 नवंबर की रात नरेंद्र प्रबोधी गांव के बाहरी इलाके में दोस्तों के साथ हुई शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर उसे गोली मार दी गई थी। गोली मारने के बाद अपराधी शव को वाहन से लेकर फरार हो गए थे और उसे पोखर में फेंक दिया था। घटना के कई दिनों बाद शनिवार सुबह शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान और तीन खोखे बरामद किए थे। इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सराय थाना कांड संख्या 388/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों (प्रिंस पासवान और गौरव कुमार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है और शेष तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) सोनू कुमार राय नें बताया की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा  के निर्देशानुसार गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद कुल 05 अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया जा चुका है एवं घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे अनुसंधान एवं प्रयास के क्रम में इस कांड में मृतक का शव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझौली मुहमदपुर बुजुर्ग स्थित तालाब से आज सुबह 9:30 बजे बरामद किया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button