01 देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस और चोरी के आभूषणों के साथ 04 अपराधकर्मियों एवं 01 स्वर्ण व्यवसायी (आभूषण दुकानदार) को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, १५ नवम्बर
हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 01 देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस और चोरी के आभूषणों के साथ 04 अपराधकर्मियों एवं 01 स्वर्ण व्यवसायी (आभूषण दुकानदार) को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह और हाल ही में हुई एक गोलीबारी की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 अपराधियों और चोरी के गहने खरीदने वाले 01 आभूषण दुकानदार (कुल 5 लोगों) को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 01 देशी पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित स्वर्ण व्यवसायी अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराता था और उनसे चोरी के गहने खरीदता था। पुलिस ने इनके पास से 34.87 ग्राम सोने के आभूषण, 351.72 ग्राम चांदी के आभूषण और नकद रुपये भी जब्त किए हैं। इस गिरफ्तारी से हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नारायणी नगर में चोरी के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की घटना सहित कई अन्य चोरी के मामलों का उद्भेदन (खुलासा) हो गया है। हाजीपुर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुबोध कुमार नें बताया की नगर थाना को विशेष गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत तंगौल जगदम्बा स्थान के पीछे गंडक पुल के नीचे कुछ अज्ञात अपराधकर्मी अपने पास अवैध हथियार लिये हुए है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी कर 04 अपराधकर्मियों को 01 देशी पिस्टल एवं 04 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हमलोग बंद घरो जाकर आभूषण चोरी करते है, और इसी उद्देश्य से यहां हमलोग एकत्रित हुए है। इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-1104 / 26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर इन अपराधकर्मियों के से चोरी की गई आभूषणों को खरीदने वाले 01 स्वर्ण व्यवसायी मनीष कुमार को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है| गिरफ्तार अभियुक्त विक्की कुमार सिंह के द्वारा बताया गया है कि हमलोग के द्वारा चोरी की गई कुछ आभूषण और कुछ नगद अपने घर आमी थाना दिघवारा, जिला सारण में छीपा कर रखा हॅू। उसकी निशानदेही पर उक्त स्थल पर छापेमारी कर सोने का आभूषण 34.07 ग्राम एवं चाँदी का आभूषण 351.72 ग्राम सहित कुल 4, 96,267 रूपया जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विक्की कु० सिंह, पे०-स्व० रामनाथ सिंह, सा०- आमी, थाना- दिघवारा, जिला-सारण, मो0 दानिश उर्फ सरवा, पे०-मो० मुख्तार, सा०-पूर्वी नूनगोला, थाना-नगर, जिला- वैशाली, प्रकाश कुमार उर्फ मेंटल, पे०- उमेश साह, सा०- क्रांति चौक, थाना-नगर, जिला- वैशाली, सोनू कुमार, पे०- चन्द्रदीप दास, सा०- छोटी मडई डा० ए०एन० सिंह के पीछे, थाना- औद्योगिक, जिला- वैशाली और मनीष कुमार, पे0– नंदकिशोर सिंह, सा०- मजिस्द चौक सोनरपट्टी, थाना-नगर, जिला- वैशाली है. इनके पास से पिस्टल- 01, जिंदा कारतूस – 04, नगद–4,96,267 रूपए, सोना का आभूषण – 34.87 ग्राम, चॉदी का आभूषण 351.72 ग्राम, स्लाईड रिंच-01, हेक्सा ब्लेड एवं पेचकस तथा मोबाईल-01 बरामद किया गया है.





