बिहारराज्यलोकल न्यूज़
जनता दरबार में दूर-दराज से पहुंचे आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, भूमि विवाद, मारपीट और पारिवारिक शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, ०९ नवम्बर
शिवहर पुलिस अधीक्षक मो. मोहिबुल्लाह अंसारी के कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, भूमि विवाद, मारपीट और पारिवारिक शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर तय समय के भीतर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नें कहा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने और न्याय सुनिश्चित करने का अवसर देना है।




