बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मालीपोखर भिंडा में दो पक्षों के आपसी विवाद का प्रशासन एवं पुलिस की त्वरित पहल से हुआ त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १३ नवम्बर

शिवहर जिलांतर्गत सदर प्रखंड के मालीपोखर भिंडा गांव में दो पक्षों के बीच उत्पन्न हुए आपसी विवाद को प्रशासन एवं पुलिस की त्वरित पहल से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। विवाद की सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुशील कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ.अनंत कुमार, शिवहर नगर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लिया और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। अधिकारियों की मध्यस्थता और समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेदों को समाप्त करने का निर्णय लिया। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को भविष्य में इस प्रकार के विवाद से बचने तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। वर्तमान में गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक (SP) मोहिबुल्लाह अंसारी (IPS) नें आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा की किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं भी कोई विवाद या समस्या उत्पन्न होती है, तो कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि कानून के दायरे में रहकर उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button