बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी गांव में पहुंचे जिलाधिकारी, इन्फ्लेटेबल मोटर वोट से लिया स्थिति का जायजा, प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का किया वितरण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०२ अक्टूबर

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और माधोपुर हजारी गांव में रिंग बांध टूटने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव खुद प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचे।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ इन्फ्लेटेबल मोटर बोट (हवा वाली मोटर नौका) के जरिए जलमग्न माधोपुर हजारी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने प्रभावित क्षेत्र में पानी के स्तर, लोगों के आवागमन की व्यवस्था और बाढ़ प्रभावित परिवारों की मौजूदा स्थिति को करीब से देखा। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन शीट्स और अन्य जरूरी राहत सामग्री बांटी जा रही है। संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए डीएम ने अभियंताओं और अधिकारियों को रिंग बांध की चौबीसों घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू से भरे बोरे, मिट्टी और अन्य सुरक्षात्मक सामग्रियां मौके पर तैयार रखने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार सिंह प्रभाकर संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (CO) विश्वजीत निलंकर, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अजीत कुमार तथा आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button