बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह भव्यता के साथ आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १५ अगस्त

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को सलामी दी। ध्वजारोहण से पूर्व प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक चन्दन कुमार कुशवाहा, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा बलों के मार्च पास्ट के साथ-साथ स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button