हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली के जिला प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १५ अगस्त
हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली के जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली के जिला प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों (स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन, खेल और समाज सेवा) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित जिले के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से ओत-प्रोत इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





