बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान,जीवन आसान” के तहत सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा पंचायत के इंदरवा हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०६ मई

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान,जीवन आसान” के तहत सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा पंचायत के इंदरवा हाई स्कूल के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आम जनों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में आम जनों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मौके पर वरीय उप-समाहर्ता युनुस अंसारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीपीआरओ, संबंधित विभागों के अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भूमि विवाद से संबंधित सबसे अधिक मामले आए। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, शौचालय भुगतान, पेयजल समस्या, सड़क अतिक्रमण, एंबुलेंस उपलब्धता, श्रम कार्ड, फसल क्षति अनुदान, सिंचाई हेतु नलकूप लगवाने, सड़क निर्माण/मरम्मती, पुल निर्माण की मांग, विद्युत पोल की अनुपलब्धता, सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मती, परिमार्जन/दाखिल खारिज की स्थिति, खाद्यान्न वितरण, सड़क निर्माण में लापरवाही, पंचायत भवनों में कर्मियों की अनुपस्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की कमी, भूमि विवाद, नल–जल योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता जैसी विभिन्न समस्याएं रखीं गई। इन सभी बिंदुओं पर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को इसके निस्तारण करने का  निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्राधिकारियों को निर्देशित किया कि इंदरवा पंचायत के सभी पूर्ण-अपूर्ण योजनाओं की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाय। इसके साथ ही प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि “सबका सम्मान जीवन आसान” के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी योजनाओं का क्रियान्वयन विहित गुणवत्ता के साथ तय मानकों के अनुरूप करना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय हो ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button