स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाजीपुर स्थित पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में वैशाली के पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और अनुशासन के साथ ली गई परेड की सलामी

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १५ अगस्त
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाजीपुर स्थित पुलिस केंद्र में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और अनुशासन के साथ परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा द्वारा टुकड़ियों के अनुशासन और तैयारी का जायजा लिया गया और पूरे राष्ट्रीय सम्मान और हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। उपस्थित पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी। समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर उपस्थित सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नें कहा की वैशाली पुलिस कानून-व्यवस्था, शांति एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा और नागरिकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।






