बिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्नातक पास युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता, 28 फरवरी तक आवेदन सत्यापन अनिवार्य

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र युवक-युवतियों को दिनांक 28 फरवरी से पहले अपने आवेदन का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १० फ़रवरी

स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com.) उत्तीर्ण युवक एवं युवतियों को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA) का लाभ देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं को बिहार सरकार द्वारा दो वर्षों तक प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार की तैयारी के दौरान आर्थिक संबल देना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र युवक-युवतियों को दिनांक 28 फरवरी से पहले अपने आवेदन का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए युवाओं को DRCC कार्यालय, सिकंदरपुर, नेहरू स्टेडियम के नजदीक, मुजफ्फरपुर में उपस्थित होकर आवश्यक कागजातों के साथ सत्यापन कराना होगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर DRCC कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। कार्यालय में सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय पर की जा रही है और सभी पात्र अभ्यर्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद कुमार नें बताया की मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना विशेष रूप से उन स्नातक पास युवाओं के लिए है, जो फिलहाल रोजगार की तलाश में हैं और किसी नियमित आय के स्रोत से वंचित हैं। यह राशि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहायता प्रदान करेगी। योजना का लाभ लेने हेतु युवाओं को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है—-दसवीं एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट-इंटरमीडिएट का SLC/CLC अथवा स्नातक का CLC-बैंक पासबुक-आधार कार्ड-निवास प्रमाणपत्र-एक पासपोर्ट साइज फोटो. इसके अतिरिक्त, आवेदक की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। सभी अभ्यर्थियों को कागजात की मूल प्रति के साथ एक सेट छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी। यदि किसी छात्र या छात्रा को योजना से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए या किसी प्रकार की शंका हो, तो वे मोबाइल नंबर 9471658991 अथवा 8084585453 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (कार्यालय अवधि में) संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से जिले के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button