बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों नें किया नामांकन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०६ अक्टूबर
बिहार विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया के समापन तक तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने चुनाव के लिए नामांकन किया है। भारत निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 थी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें विमोहन कुमार, वंशीधर ब्रजवासी, सादात खईयाम, राजीव कुमार, राकेश कुमार सिंह, राहुल कुमार, अभिषेक झा, रवि कृष्णन रश्मि, प्रणय कुमार, विनोद शर्मा, ऋषि कुमार अग्रवाल, बालक नाथ सहनी, राम प्रवेश कुमार, राजन कुमार, शिवेश कुणाल सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, रश्मि विनायक गौतम, राजा केशरी, बासकित कुमार शर्मा और असेश्वर राय शामिल है. जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जिसमें श्याम नन्दन कुमार यादव, नरेन्द्र प्रसाद सिंह, भूषण कुमार झा, राजेश राठौड़, प्रेम कुमार, डॉ.अभय नाथ सिंह, संजय कुमार सिंह, अमित कुमार, कुमारी रूपम, कृष्ण नन्दन त्रिवेदी एवं पूर्णिमा मिश्रा शामिल है. प्रमंडलीय उप-निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क लोकेश कुमार झा नें बताया की नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) 07 अक्टूबर को होगी और 09 अक्टूबर 2026 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे अंतिम प्रत्याशियों की सूची और उन्हें आवंटित चुनाव चिह्न स्पष्ट हो जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।




