वैशाली जिले के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक सनसनीखेज वारदात में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बुलाकर मार दी गोली और फिर उसे लेकर हो गए फरार

ध्रुव कुमार सिंह, सराय (वैशाली), बिहार, ११ नवम्बर
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जिसमें कुछ अज्ञात बदमाशों ने टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार (निवासी मझाउली मोहम्मदपुर बुजुर्ग) को बुलाकर गोली मार दी और फिर उसे लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भारी सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन और ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के समय गांव के बाहरी इलाके में विवेक समेत पांच से छह लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इनमें से एक मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और अन्य की भूमिका का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, लापता युवक टिंकू उर्फ विवेक का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत (डिटेन) में लिया है। एक चश्मदीद गवाह ने भी पुलिस को घटना का ब्यौरा दिया है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस को मौके से खून के निशान, एक मोटरसाइकिल की चाबी, शराब पीने के साक्ष्य और गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात के बाद घायल युवक या उसके शव को मौके से किस वाहन के जरिए ले जाया गया। इस संबंध में पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सराय थाना कांड संख्या-388/26 दर्ज किया गया है। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने सराय थानान्तर्गत घटित घटना के संबंध में बताया की विगत रात्रि में सराय थाना अंतर्गत ग्राम नरेंद्र प्रबोधी में आपसी रंजिश में एक युवक टिक्कू उर्फ विवेक पिता स्वर्गीय कुशेश्वर राय ग्राम मझौली महम्मदपुर बुजुर्ग थाना सराय जिला वैशाली की गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सराय थाना कांड संख्या-388/26 दर्ज किया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अविलंब पुलिस टीम, FSL टीम एवं डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से 02 खोखा, खून, एवं चप्पल बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया एवं पूछताछ में संपूर्ण घटना आपसी रंजिश के कारण उत्पन्न आपसी विवाद में टिक्कू उर्फ विवेक पिता स्वर्गीय कुशेश्वर राय ग्राम मझौली महम्मदपुर बुजुर्ग थाना सराय जिला वैशाली को बुलाकर हत्या कर शव छिपाने का प्रकाश में आ रहा है। फिलहाल शव मिलने तक स्थानीय थाना द्वारा हत्या होने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 02 संदिग्ध अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा उक्त घटना में अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर गहन अनुसंधान जारी है।





