ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, (LNT College) में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और रैली का किया गया आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०३ अक्टूबर
ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने My Bharat Portal के माध्यम से नशा मुक्त भारत की शपथ ली। शपथ लेने के उपरांत सभी कैडेट्स को प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो.ममता रानी, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ.जितेंद्र कुमार मिश्रा, पीआई स्टाफ सूबेदार शंकर प्रसाद सहित सभी एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।





