बिहारराज्यलोकल न्यूज़

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित एआईयू (AIU) पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बीआरएबीयू (BRABU) की महिला वॉलीबॉल टीम करेगी प्रतिस्पर्धा

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ नवम्बर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में ईस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026–27 का आयोजन 20 से 24 नवंबर 2026 तक निर्धारित है, जिसके लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला वॉलीबॉल टीमें वाराणसी पहुंच रही हैं या रवाना हो रही हैं। ईस्ट ज़ोन के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें चार पूलों में विभाजित होकर नॉकआउट-कम-लीग आधार पर मुकाबले खेलेंगी। केवल एआईयू स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकृत और वैध एआईयू स्पोर्ट्स आईडी (AIU Sports ID) धारक खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र हैं। बीआरएबीयू (BRABU), मुजफ्फरपुर की महिला वॉलीबॉल टीम इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के अन्य विश्वविद्यालयों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। 20 से 24 नवंबर 2026 को बीएचयू वाराणसी (यूपी)में आयोजित होने वाली “पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल महिला टूर्नामेंट” में भाग लेने के लिए बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर की महिला वॉलीबॉल टीम आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय  ने  सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा सभी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और टीम भावना के साथ विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.मधु सिंह, सीसीडीसी प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता, उप-कुलसचिव डॉ. अमर बहादुर शुक्ला और क्रीड़ा सचिव डॉ.अशोक साह ने भी शुभकामनाएं दीं। टीम मैनेजर डॉ.अभय कुमार, कोच डॉ.अरुणा कुमारी और सभी खिलाड़ियों -आध्या, पूनम, चंदा, प्रीति,तबान्नी, नाज़िया, ख़ुशी, उर्मी को हार्दिक बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button