पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कथैया थाना सहित कांटी थाना, मोतीपुर थाना एवं कथैया थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था का किया गया विस्तृत निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०३ अक्टूबर
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार सिंह प्रभाकर द्वारा कथैया थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों के अद्यतीकरण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही, अवैध शराब की बरामदगी एवं विनष्टीकरण, महिला एवं बाल सहायता डेस्क, आगंतुक सहायता डेस्क, CCTNS एवं CCTV कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा थाना कार्यप्रणाली के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात्पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कांटी थाना, मोतीपुर थाना एवं कथैया थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न गश्ती दलों की तैनाती, क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं सतर्कता का जायजा लिया गया तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया साथ ही, अपराध की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतत निगरानी, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।





