बिहारराज्यलोकल न्यूज़

शिवहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का किया गया आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १७ नवम्बर

शिवहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मो. मोहिबुल्लाह अंसारी द्वारा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व नियमानुसार निष्पादन (समाधान) के निर्देश दिए। एसपी ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नें बताया की इस पहल का उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान करना है और आम लोगों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए सीधे पुलिस प्रशासन से संवाद करने का अवसर देना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button