बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस को अनुशासित और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा किया गया हाजीपुर पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २९ सितम्बर

वैशाली पुलिस को अनुशासित और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए हाजीपुर पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों व अनुशासन की समीक्षा की। एसएसपी ने जवानों के टर्नआउट (वेशभूषा और तैयारी) और अनुशासन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की परेड का भी जायजा लिया और ट्रेनरों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि ट्रेनिंग के दौरान फिटनेस और अनुशासन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री मिश्रा द्वारा पुलिस केंद्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने यातायात प्रबंधन के लिए बनाई जा रही ट्रॉली का काम जल्द पूरा करने तथा निर्माणाधीन महिला बैरक का कार्य एक महीने के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। एसएसपी ने डॉग स्क्वायड की कार्यप्रणाली को देखा और उसकी क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस केंद्र में स्थित पालना घर का भी जायजा लेकर बच्चों की देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button