बिहारराज्यलोकल न्यूज़

छठ पूजा के अवसर पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और संबंधित कर्मियों के साथ की गई संयुक्त रूप से ब्रीफिंग

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १३ नवम्बर

शिवहर जिले में छठ पूजा के अवसर पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी द्वारा पुलिस अधिकारियों और संबंधित कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी (Magistrate) और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष (Control Room) से लगातार तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि आस्था के इस महापर्व पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नें कहा की शिवहर पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button