बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘जनता दरबार’ का आयोजन; फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १३ नवम्बर

मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), कांतेश कुमार मिश्र द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित कक्ष में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में परिवादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को फोन एवं पत्राचार के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button