बिहारराज्यलोकल न्यूज़

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) में कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १५ अगस्त

80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के प्रशासनिक ब्लॉक में स्थित अंबेडकर पार्क में कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कुलपति ने अपने संबोधन में बिहार की प्राचीन और गौरवशाली ज्ञान परंपरा—नालंदा और विक्रमशिला की विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन में पारदर्शिता लाने और छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने (Student-centric governance) का वादा किया। प्रो.राय ने कहा कि यूनिवर्सिटी का लक्ष्य ऐसे रिसर्च (अनुसंधान) को बढ़ावा देना है, जिससे सीधे समाज को लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button