बिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोनबरसा (सीतामढ़ी) में प्रभारी प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १५ अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोनबरसा (सीतामढ़ी) में प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामयी समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान के साथ फहराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और छात्रों को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के नवनियुक्त सहायक प्रोफेसरों, विद्यार्थीयों, कन्या मध्य विद्यालय सोनबरसा के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button