प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन समारोह आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार,
श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर की प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर महाविद्यालय में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में कॉलेज परिवार की ओर से धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और कॉलेज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की उपलब्धियाँ सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.अर्चना प्रियदर्शिनी, परीक्षा नियंत्रक डॉ.दीपक कुमार, NCC CTO डॉ.रूपम कुमारी, डॉ.महेन्द्र प्रसाद महतो, डॉ.अहमद हुसैन, डॉ.चंचला, डॉ.मृत्युंजय, डॉ.जागृति, डॉ.जाकिर, डॉ.असित कुमार सिन्हा, डॉ. निशा, योगेन्द्र सिंह, लेखापाल रंजीत कुमार शर्मा, गौरव प्रसन्ना, राकेश, गोपाल, राहुल, रमाकांत भगत, देवनारायण, नवल एवं वज़ीर सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.विनोद आजाद द्वारा किया गया।





