बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लूट की योजना बना रहे/लूट की घटना में शामिल अपराधी सहित कई फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में (जेल)

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार २९ जून

वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा, शांति समिति की बैठकों, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, और सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर वैशाली पुलिस की तैयारियों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। वैशाली पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, और हालिया गिरफ्तारियों को लेकर जानकारी साझा की गई है की मुहर्रम के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक (संतोष पासवान) की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई का ब्यौरा दिया। घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आगामी त्योहारों और सुरक्षा के मद्देनजर वैशाली के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों, पेट्रोल पंपों और संवेदनशील चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग एवं सतत निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस द्वारा हाल ही में लूट की योजना बना रहे/लूट की घटना में शामिल 01 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। राजापाकर थाना अंतर्गत वैशाली पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए एक बाल विवाह को रुकवाया और इस कुप्रथा के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की और पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थानों से कई फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button