बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार का आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १२ नवम्बर

पुलिस अधीक्षक मो.मोहिबुल्लाह अंसारी (IPS) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। मुख्य रूप से भूमि विवाद और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामले सामने आए। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और पदाधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button