बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सीएमएस कंपनी की कैश वैन से करीब 1.99 करोड़ रुपये लूटने की साजिश का हुआ खुलासा, कंपनी का कैशियर साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २६ जून

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) ने क्षेत्र में हुई सीएमएस कंपनी की कैश वैन से करीब 1.99 करोड़ रुपये लूटने की बड़ी साजिश का खुलासा किया। इस मामले में कंपनी के कैशियर को ही मास्टरमाइंड बताया गया, जिसे पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 1.99 करोड़ रुपये की कैश वैन लूट के बड़े प्रयास का पर्दाफाश करते हुए घटना की पूरी टाइमलाइन और पुलिस की विशेष रणनीति की जानकारी साझा करते हुएबताया की मुख्य साजिशकर्ता सीएमएस कंपनी का कैशियर प्रभात कुमार सहित तीन बदमाश पकड़े गए। इनमें से एक को मुगलसराय और दूसरे को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रभात ने ऑनलाइन गेम पब्जी (PUBG) के जरिए बदमाशों से दोस्ती की थी और व्हाट्सएप पर वैन की लाइव लोकेशन भेजकर लूट की साजिश रची थी। कर्मचारियों की बहादुरी और पुलिस की सतर्कता के कारण लुटेरे कैश लूटने में सफल नहीं हो सके। आरोपी कैशियर प्रभात कुमार और उसके साथी पिछले एक महीने से कैश वैन के आने-जाने के रास्तों और सुनसान ठिकानों की टोह (रेकी) ले रहे थे। बदमाशों ने सबसे पहले 23 जून को लूट को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन उस इलाके में पुलिस गश्त और मुस्तैदी के कारण वे डर कर पीछे हट गए। इसके बाद 25 जून को उन्होंने दोबारा पूरी तैयारी के साथ हमला किया। वैन के नजदीक आते ही अंदर बैठे कैशियर प्रभात ने चालाकी से अंदर से गेट खोल दिया ताकि बदमाश घुस सकें। वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक छापेमारी की। इसमें शामिल कुल चार बदमाशों में से तीन को दबोच लिया गया, जिनमें से एक को मुगलसराय और दूसरे को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट खंगाले, जिससे यह साबित हुआ कि कैशियर लगातार अपराधियों को वैन की सीक्रेट लोकेशन और सुरक्षा की गोपनीय जानकारी भेज रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button