जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में टीवी मुक्त भारत अभियान की हुई गहन समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार १४ जुलाई
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में टीवी मुक्त भारत अभियान के समीक्षात्मक बैठक का आयोजन सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्षा में किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं यक्ष्मा कर्मी उपस्थित रहे एवं वर्चुअली सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि जुड़े हुए थे। जिला पदाधिकारी द्वारा 02 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले में चल रहे टीवी मुक्त भारत अभियान की गहन समीक्षा की गई एवं बताया गया के उक्त अवधि में प्रिजमप्टिव इनरोलमेंट हेतु निर्धारित लक्ष्य 636165 की दैनिक समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक सप्ताह मुख्य सचिव द्वारा भी इसकी समीक्षा की जाती है इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक पर स्पष्टीकरण करते हुए आज का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया साथ ही गलत उत्तर देकर वरीय पदाधिकारी को भ्रमित करने के कारण जिला यक्ष्मा कार्यालय के जिला योजना समन्वयक रंजय कुमार को कड़ी डांट लगाई गई। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि बथनाहा नानपुर को छोड़कर सभी जगह एक्स-रे मशीन उपलब्ध है जहां प्रत्येक दिन प्रति संस्थान 30 से अधिक चेस्ट एक्स-रे करना सुनिश्चित करें एवं उसकी प्रविष्टि निश्चय पोर्टल पर उसी दिन करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी संस्थान में डायग्नोसिस के लिए माइक्रोस्कोपिक जांच नहीं करना है उससे सिर्फ फॉलोअप करना है डायग्नोसिस के लिए केवल एक्स-रे एवं नाट जांच ही करना है एवं प्रतिदिन उसकी प्रविष्टि निश्चय पोर्टल पर सुनिश्चित करें। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षकों की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि जिन मरीजों का उपचार शुरू किया जाता है उसका नोटिफिकेशन, डिफरेशियेटेड टीवी केयर, बैंक डिटेल्स एवं उनके परिजनों के टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट उसी दिन करना सुनिश्चित करें क्योंकि निक्षय पोर्टल पर उपलब्ध डाटा ही मान्य होगा। कार्यक्रम अवधि 14 अगस्त 2026 तक के लिए सभी प्रखंडों से माइक्रोप्लांन तैयार कर जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड स्तरीय मॉडल पदाधिकारी को दैनिक समीक्षा करने एवं संचारी रोग पदाधिकारी को जिला स्तर पर डाटा संकलित कर प्रत्येक दिन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।





