बिहारराज्यलोकल न्यूज़
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा “सहयोग, सुरक्षा, समाधानः सीधा संपर्क, त्वरित न्याय” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित कर आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २८ सितम्बर
वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा “सहयोग, सुरक्षा, समाधानः सीधा संपर्क, त्वरित न्याय” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित कर आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों को अधिकारियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त आवेदनों और समस्याओं के प्रभावी समाधान व त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी श्री मिश्रा नें बताया की जनता दरबार का उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना और लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है।




