राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने विनय कुमार को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एवं अंजनी कुमार सिंह को राज्य सूचना आयुक्त के पद की दिलायी शपथ

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, ०१ अक्टूबर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पटना स्थित बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विधि विभाग के पूर्व सचिव अंजनी कुमार सिंह को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति राम बच्चन राय, राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह कदम राज्य में सुशासन (Good Governance) को और मजबूत करेगा। 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली त्रिसदस्यीय चयन समिति की बैठक में इस नियुक्ति पर मुहर लगी। इस नई नियुक्ति से राज्य सूचना आयोग में पारदर्शिता और आरटीआई (RTI) मामलों के निष्पादन में और तेजी आने की उम्मीद है।






