बिहारराज्यलोकल न्यूज़

आरबीबीएम कॉलेज में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २९ सितम्बर

आरबीबीएम कॉलेज में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान एवं प्राचार्या मधु सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय “Why do we need to study Swami Vivekananda” था, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “There is no need for creator” था। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.सिंह नें कहा की यह आयोजन कॉलेज की छात्राओं के बीच वैचारिक क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, मुजफ्फरपुर द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा स्वामी विवेकानन्द की जयंती को स्मरण करना है। वर्ष 2022 से यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हो रही है। प्रथम चरण महाविद्यालय स्तर पर आज 29 सितंबर को आयोजित किया गया, जबकि अंतिम चरण दिसंबर 2026 में आश्रम परिसर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सदस्य डॉ.एसएनपी सिंह, डॉ.पूनम सिन्हा, डॉ.महाशंकर प्रसाद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मंजुलश्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रियंका, हेमा, अंकिता, रागिनी सहित महाविद्यालय की अन्य सभी शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button