बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बेहतर और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) ही उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर अनुसंधान और छात्रों के समग्र विकास की मजबूत नींव- प्रो.दिनेश चंद्र राय, कुलपति

ध्रुव कुमार सिंह, महनार, (वैशाली) बिहार २८ जून

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित आर.पी.एस. (राम प्रसाद सिंह) कॉलेज, चकेयाज में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन ‘ब्लॉक-A’ का विधिवत उद्घाटन किया है। इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता सह बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राय ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इस नए भवन को छात्रों को समर्पित किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण (DSW) डॉ.आलोक प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आगत अतिथियों द्वारा भवन उद्घाटन के साथ-साथ कॉलेज की वार्षिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक पत्रिका ‘स्मृति कलश’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.राय ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि बेहतर और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) ही उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर अनुसंधान और छात्रों के समग्र विकास की मजबूत नींव होती हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमित कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रो.दीनबंधु सिंह, धीरू सिंह, ऋषिकेश सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button