बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान तीन अधिकारी अनुपस्थित, जिलाधिकारी ने वेतन स्थगित कर मांगा स्पष्टीकरण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, (बिहार) २७ जून

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में जिलाधिकारी कुमार गौरव द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक, प्रबंधक सहित 3 अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए. इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ.ज्ञानेंदु शेखर, अस्पताल प्रबंधक डॉ.प्रवीण कुमार और महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मोनिका जायसवाल निर्धारित समय पर ड्यूटी से नदारद मिले. जिलाधिकारी ने इन तीनों अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया. अनुपस्थित रहने का कारण बताने के लिए इन अधिकारियों को नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, और वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन को सख्त हिदायत दी कि “रेफर कल्चर” को खत्म कर मरीजों को अस्पताल में ही बेहतर इलाज दिया जाए और खराब पड़े पंखों व अन्य अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button