बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंगट सिंह कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस समारोह का हुआ आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २६ जुलाई

लंगट सिंह कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने अपने संदेश में कारगिल विजय को देश के अजेय संकल्प की अमर गाथा बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन करना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने कैडेट्स को भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें असांसी कुमारी को सार्जेंट मेजर, ज्योतिलाल कुमार को क्वार्टर मास्टर, तथा शालू कुमारी, साक्षी, अनुज कुमार, जय प्रकाश कुमार व कोमल प्रिया को सार्जेंट की रैंक दी गई। मौके पर डॉ.दीपक कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर और अंडर ऑफिसर सृष्टि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button