बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक (SP)वैशाली द्वारा महनार थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार कार्यालय, जंदाहा थाना एवं अंचल पुलिस निरीक्षक जंदाहा कार्यालय का किया गया निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २५ जून

पुलिस अधीक्षक (SP) वैशाली शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा महनार थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार कार्यालय, जंदाहा थाना एवं अंचल पुलिस निरीक्षक जंदाहा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालयों के कार्य संचालन, अभिलेखों (रिकॉर्ड) के संधारण और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, अपराध पर नियंत्रण रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।  लंबित मामलों को लेकर SP ने केस दर्ज करने वाले जांच अधिकारियों के साथ अलग-अलग समीक्षा की और मामलों को जल्द निपटाने का कड़ा आदेश दिया. महनार थाना की आधारभूत संरचना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से थाना भवन के चारों ओर चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण के लिए तुरंत पत्राचार करने का आदेश दिया गया. निरीक्षण के दौरान मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीवी व्यवस्था और आगंतुक/जन शिकायत पंजी की गहन जांच की गई. निरीक्षण के दौरान कार्यालयों के कार्य संचालन, अभिलेख संधारण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button