सीतामढ़ी में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आयोजन समिति की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १९ सितम्बर
सीतामढ़ी में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आयोजन समिति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, कमल सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), सिविल सर्जन, प्रधानाध्यापक, सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, प्रधानाध्यापक कमला बालिका उच्च विद्यालय डुमरा, त्रिपुरारी प्रसाद ठाकुर शारीरिक शिक्षक, तारकेश्वर मंडल शारीरिक शिक्षक एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक तथा वरीय खिलाड़ी प्रसाद ठाकुर उपस्थित थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राज्य स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, और हॉकी, रग्बी, खो-खो, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), ताइक्वांडो, कुश्ती, वुशू, और शतरंज, साइक्लिंग, सेपक टकरा, योगा, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी, और कबड्डी प्रमुख हैं. जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खेल आयोजन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री सिंह नें बताया की किसी भी बिन्दु पर संशय पृच्छा होने की स्थिति में मनोज कुमार, कार्यपालक सहायक, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय, सीतामढ़ी का मो0 नं0- 9708850167 तथा तारकेश्वर मंडल, शा0 शि0 म0 वि0 हरसिंगपुर, रुन्नीसैदपुर का मो0 नं0- 7739385565 पर संपर्क किया जा सकता है।





