बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र, शिवहर का किया गया निरीक्षण, पुलिस केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का किया अवलोकन

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १७ नवम्बर

पुलिस अधीक्षक मो. मोहिबुल्लाह अंसारी द्वारा पुलिस केंद्र, शिवहर का निरीक्षण किया गया। एसपी ने पुलिस केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यप्रणाली में तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है, और कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button