बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के दौरान आम नागरिकों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ किया सीधा जनसंवाद

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २१ सितम्बर

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक जुब्बा सहनी पार्क में सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के दौरान आम नागरिकों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ सीधा जनसंवाद किया। मिठनपुरा क्षेत्र में हाल ही में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या की घटना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत यह पहल की गई। एसएसपी बिना किसी तामझाम या भारी सुरक्षा घेरे के, सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में आम नागरिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने पार्क में नियमित टहलने आने वाले लोगों से मुलाकात कर सुरक्षा और गश्त को लेकर सीधे फीडबैक लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नें वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जिले के थानों में स्पेशल सीनियर सिटीजन सेल गठित करने का निर्देश दिया। इस नई व्यवस्था के तहत सभी थानों में बुजुर्गों का एक डेटाबेस (मोबाइल नंबर और पता) तैयार किया जा रहा है। पुलिसकर्मी सप्ताह में कम से कम एक बार उन्हें फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे और सुरक्षा की स्थिति जानेंगे।  इस दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पार्क में ₹50,000 के इनामी अपराधियों के पोस्टर भी बांटे गए। नागरिकों ने इस दौरान ट्रैफिक जाम, सुरक्षा और खुले स्थानों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े जैसी चिंताएं साझा कीं, जिन पर पुलिस कप्तान ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता पाने के लिए डायल 112 (ERSS) या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9431896700 का उपयोग करने के निर्देश दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button