बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने, लंबित कांडों की समीक्षा करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक नें किया सराय थाने का वार्षिक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २२ मई

पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने, लंबित कांडों की समीक्षा करने और अपराध नियंत्रण के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा सराय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से थाने के अभिलेखों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से लंबित मामलों और फरार अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष को नियमित और प्रभावी गश्त करने के साथ-साथ रात्रि गश्त और बैंकों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के क्रम में थाना के समस्त अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान सराय थाना के नवनिर्मित थाना भवन का भी अवलोकन किया गया और भवन की संरचना, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्य संचालन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया, ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button