बिहारराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने की शिक्षा व्यवस्था की उच्च-स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश, गुणवत्तापूर्ण व परिणामोन्मुख शिक्षा पर जोर

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ११ नवम्बर

मुजफ्फरपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सी.के. अनिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह तथा जिलाधिकारी कुमार गौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने जिले के सरकारी विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों के सीखने के स्तर (लर्निंग आउटकम) में ठोस सुधार लाया जाए। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव द्वारा सभी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत व समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय भवनों की मरम्मत, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने पर बल दिया गया। छात्रवृत्ति, पोशाक, मध्याह्न भोजन सहित सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने और इसे अधिक परिणामोन्मुख बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) सी.के. अनिल की अध्यक्षता में आयोजित उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग की मौजूदगी में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विद्यालयों की आधारभूत संरचना में सुधार, शिक्षकों की भूमिका, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर को जिला स्तर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (Best Teacher of the Year) को सम्मानित करने की पहल पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य शिक्षकों को भी बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए सुबह जल्दी उठने की आदत विकसित करने तथा योग, व्यायाम और खेलकूद को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। मुजफ्फरपुर में फुटबॉल के प्रति विशेष रुचि एवं खेल संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता बताई गई। इस दिशा में बंगाल की तरह फुटबॉल को लोकप्रिय खेल के रूप में प्रोत्साहित करने का प्रयास करने पर जोर दिया गया।बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी विद्यालयों के साथ समन्वित करने पर विशेष बल दिया गया। इसका उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से लेकर औपचारिक विद्यालयी शिक्षा तक बच्चों के शैक्षणिक विकास की निरंतरता सुनिश्चित करना है। विद्यालयों के बाहरी स्वरूप को आकर्षक बनाने तथा आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए कायाकल्प कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, रंग-रोगन एवं उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए संबंधित कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सहयोग पोर्टल से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समय से पूरी करने, आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करने तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा कार्यक्रम (Self Defense Programme) को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल से परिचित कराने तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई। शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ChatGPT के उपयोग एवं प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का भी उल्लेख किया गया, ताकि आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में किया जा सके। भूमिहीन विद्यालयों से संबंधित मामलों तथा भूमि संबंधी समस्याओं की समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर करने की बात कही गई। ऐसे मामलों के निष्पादन में आवश्यक समन्वय एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक संचालित उपचारात्मक कक्षाओं (Remedial Classes) तथा संध्या कक्षाएं को विशेष रूप से प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी विषयवार कठिनाइयों को दूर करने, नियमित अभ्यास कराने तथा सीखने के स्तर में सुधार लाने पर ध्यान देने की बात कही गई। AC/DC एवं UC से संबंधित वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने तथा संबंधित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई। औपचारिक परिधान में विद्यालय तथा कार्यालय में आने तथा इसके नैतिक एवं कार्यालय संस्कृति पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के सम्बन्ध में निदेश दिया गया। कार्यालय में लंबित सभी प्रकार के CWJC/MJC आदि का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को केवल विद्यालय संचालन तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, खेल एवं स्वास्थ्य गतिविधियों, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के माध्यम से बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button