बिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 की मतगणना शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २८ अक्टूबर

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 की मतगणना के संपन्न होने होनें के पश्चात् तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह मतगणना पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरी कर ली गई है।  निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री सिंह द्वारा आधिकारिक तौर पर यह सूचित किया गया कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 की मतगणना प्रक्रिया मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) प्रशासनिक भवन में पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप कड़े सुरक्षा प्रबंधों और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में दोनों सीटों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. सफल मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण-पत्र (Certificate) सौंप दिया गया है। आयुक्त ने चुनाव कार्य में लगे सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदाताओं एवं प्रत्याशियों के प्रति आभार प्रकट किया है। निर्वाची पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 के लिए मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बिहार विधान परिषद निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। हरेक चरण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों, विधियों, दिशा-निर्देशों, प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कर निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के कार्य में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सभी हितधारक यथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थीगण, निर्वाचकगण, चारों जिलों-मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली- के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, जिलों के अन्य पदाधिकारीगण, सभी कोषांगों के अधिकारी, मीडिया बंधुगण, मास्टर ट्रेनर्स, दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, मतदान दल पदाधिकारीगण, मतगणना कार्यों में संलग्न अधिकारी एवं कर्मी सहित सभी स्टेकहोल्डर बधाई के पात्र हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि दिनांक 22.09.2026 को प्रेस नोट निर्गत होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी। निर्वाचन कार्य में संलग्न हरेक अधिकारी एवं कर्मी को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सुप्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से निर्वाचन का हर चरण यथा नामांकन, स्क्रूटिनी, पोलिंग पार्टी डिस्पैच, मतदान, पोल्ड बैलट बॉक्स संग्रहण, स्ट्रांग रूम का संधारण, मतगणना सहित हर कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों, नियमों एवं मापदण्डों के अनुरूप पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया। आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया गया। सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए आयोग के निदेशों के अनुसार निर्वहन किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि माननीय प्रेक्षकों तथा भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के अधिकारियों के मार्ग-दर्शन से सुचारू रूप से निर्वाचन संपन्न कराया गया। इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button