प्रो.बिपिन कुमार राय बने बी.आर.अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के नए कुलानुशासक, पदभार किया ग्रहण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २८ जुलाई
बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 (अद्यतन संशोधित) की धारा 14(A) के प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र राय ने प्रो.बिपिन कुमार राय (प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर) को बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर का कुलानुशासक (प्रॉक्टर) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और उनका कार्यकाल दो वर्ष या उनकी सेवानिवृत्ति की आयु तक (जो भी पहले हो) रहेगा। कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा द्वारा निर्गत मेमो नंबर B/2920, दिनांक 12 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के आलोक में नए कुलानुशासक के पद पर प्रो.राय नें विधिवत योगदान किया. प्रो.राय के कुलानुशासक बनने पर उनको बधाई देने वालों में डीएसडब्लू प्रो.आलोक प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ.समीर कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रामकुमार शर्मा, सीसीडीसी प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता, सहायक कुलसचिव डॉ.अमर बहादुर शुक्ला, विधि अधिकारी डॉ.मयंक कपिला, पेंशन अधिकारी डॉ.मो.अमानुल्लाह, शिवहर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.मो.रईस, प्रो.एन.पी चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीती विज्ञान विभाग, बीआरएबीयू, एमएसकेबी कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मी रानी, विश्वविद्यालय राजनीती विज्ञान विभाग, के डॉ.कान्तेश कुमार सिंह, बिहार कॉमर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ.ध्रुव कुमार सिंह, आरडीएस कॉलेज के डॉ.कौशल किशोर मिश्रा और एल.एस कॉलेज के लालबाबू सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.





