मुजफ्फरपुर की मेषा FPC को रायपुर में आयोजित उद्यमिता सम्मेलन 4.0 में मिला प्रतिष्ठित ‘सिल्वर NEEV अवार्ड’

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २८ सितम्बर
मुजफ्फरपुर की मेषा FPC को रायपुर में ‘उद्योगिनी’ संस्था’ द्वारा आयोजित उद्यमिता सम्मेलन 4.0 में प्रतिष्ठित ‘सिल्वर NEEV अवार्ड’ मिला है। कंपनी को रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘उद्यमिता सम्मेलन 4.0’ में ‘सिल्वर NEEV अवार्ड’ (Silver NEEV Award) से नवाजा गया है। इस पुरस्कार को मेषा महिला FPC की सीईओ खुशबू कुमारी और सक्रिय सदस्य अफसाना खातून ने प्राप्त किया। सम्मान के तौर पर कंपनी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मेषा महिला FPC की सीईओ नें बताया की यह कंपनी पूरी तरह से ग्रामीण महिला बकरीपालकों द्वारा संचालित है, जो जमीनी स्तर पर आर्थिक आत्मनिर्भरता और आजीविका सुधार की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रही है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की यह मुजफ्फरपुर, बिहार और विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक समाचार है! ‘मेषा महिला बकरीपालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ को मिला यह सम्मान साबित करता है कि जब ग्रामीण महिलाओं को सही अवसर और नेतृत्व मिलता है, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।




