बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा SC/ST थाना का किया गया निरीक्षण, थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २४ सितम्बर

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा द्वारा SC/ST थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों (pending cases) की प्रगति और फाइलों के रख-रखाव की जांच की और पीड़ित परिवारों को मिलने वाली सुरक्षा, त्वरित न्याय और स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नें अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन (speedy disposal) और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं को सुनने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कांडों की स्थिति, लंबित मामलों के अनुसंधान एवं निष्पादन की प्रगति तथा संबंधित अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की गई। लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button