बिहारराज्यलोकल न्यूज़

महनार (वैशाली) पुलिस ने महनार थाना क्षेत्र में घटित एक हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, महनार (वैशाली), बिहार, ०८ जून

वैशाली जिले की महनार थाना पुलिस ने आमगाछी गांव में हुए सनसनीखेज छोटू पासवान हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था। मृतक की पहचान सत्तन पासवान के पुत्र छोटू पासवान के रूप में हुई थी, जिसका शव आमगाछी के पास एक आम के पेड़ से लटका मिला था। पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंटू कुमार दास को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके दो अन्य सहयोगियों सोनू कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन छोटू पासवान की मंटू कुमार की पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई थी। इस बात को लेकर हुए विवाद और प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महनार नें बताया की आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया और इसे आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास किया ताकि कानून से बचा जा सके। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button