बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सदर थाना क्षेत्र के दिघी (हाजीपुर) में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, १४ अगस्त

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी (हाजीपुर) में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रसिद्ध ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) चंदन कुमार कुशवाहा ने खुद घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। DIG श्री कुशवाहा ने घटनास्थल (नया टोला दिघी खुर्द) पर पहुंचकर FSL और पुलिस टीम के साथ साक्ष्यों की जांच की। DIG और वैशाली पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मिश्रा नें कहा की अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है और लगातार अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है। वैशाली (हाजीपुर) के सदर थाना क्षेत्र में हुई निर्माण ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या मामले में पुलिस जांच और तेजी से आगे बढ़ रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से साफ हुआ है कि यह पूरी वारदात महज 30 सेकेंड के भीतर अंजाम दी गई. रामनरेश राय सुबह करीब 5:15 बजे अपने घर से महज 200 मीटर दूर तालाब के पास पहुंचे थे, तभी दो अपाचे मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश वहां आए। अपराधियों को देखकर रामनरेश राय जान बचाने के लिए एक कच्चे रास्ते (खेत/झाड़ियों की तरफ) भागे। दो शूटरों ने उनका पीछा किया और बेहद करीब से उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उन्हें 4 गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद और रंगदारी मुख्य वजह निकलकर सामने आ रही है. रामनरेश राय का स्थानीय ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के साथ एक जमीन को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था, जिसमें हाल ही में फैसला उनके पक्ष में आया था। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपनी जमीन पर बनी एक दुकान को लीज पर दिया था। इस दुकान तक जाने का रास्ता मुकेश राय नाम के व्यक्ति की जमीन से होकर गुजरता था। आरोप है कि मुकेश राय ने पहले भी ठेकेदार को धमकी दी थी और रास्ता इस्तेमाल करने के बदले रंगदारी (Extortion Money) मांगी थी। मृतक की पत्नी रेखा देवी (जो अपने बेटे की पढ़ाई के लिए पटना में रहती हैं) के बयान पर सदर थाने में 3 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल को सील कर वहां से अपराधियों के खोखे (कारतूस) और मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया है। तिरहुत रेंज के DIG श्री कुशवाहा और वैशाली के SP श्री मिश्रा खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाकी फरार शूटरों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें (SIT) अलग-अलग जिलों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button