बिहारराज्यलोकल न्यूज़
एसएसपी द्वारा प्रारक्ष अवर निरीक्षक अनामिका कुमारी को “सार्जेंट” के पद से “सार्जेंट मेजर” के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान करते हुए उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर किया गया अलंकृत

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ११ अगस्त
पुलिस कार्यालय में आयोजित पीपिंग समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक, कान्तेश कुमार मिश्रा द्वारा प्रारक्ष अवर निरीक्षक अनामिका कुमारी को “सार्जेंट” के पद से “सार्जेंट मेजर” के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान करते हुए उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




